img-fluid

UP के बदलापुर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रही ढाई फीट की महिला, जानिए महिला का हौंसला

February 11, 2022

जौनपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Election 2022) में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान हो गया है कि नेताओं की निगाहे दूसरे चरण के मतदान पर टिक गई हैं। दूसरे चरण के नेताओं ने एक बार फिर कमर कस ली है। एक तरफ जहां चुनाव में प्रत्‍याशी मैदान में जोर अजमाइश लगा रहे हैं तो वहीं यूपी की सियासत में इस बार चुनावी मैदान में अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं।



उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Election 2022) के जौनपुर में 2.5 फीट की महिला अनीता शर्मा ने नामांकन पर्चा लिया है। ढाई फीट की महिला को नामांकन पर्चा लेता देख हर कोई हैरत में पड़ गया। कचहरी परिसर के मुख्य द्वार पर जांच के बाद अनीता को आगे जाने दिया गया। इसके बाद अनीता ने मीडिया से बातचीत की. मीडिया से बातचीत करते समय अनीता ने हर वह बात बताई जो जानने लायक थी। इतने छोटे कद की होने के बावजूद चुनावी मैदान में बड़े-बड़े दिग्गजों के सामने लड़ने को उन्होंने हौसला किया। अनिता ने इससे पहले पंचायत चुनाव में पर्चा दाखिला किया था, किसी कारणवश उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया था। अनिता ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है और फिलहाल वो निर्दलीय पर्चा खरीदने के लिए आई थीं।

Share:

  • खेल के दौरान हिजाब पर प्रतिबंध का प्रस्ताव खारिज, मैक्रों की पार्टी ने नहीं किया समर्थन

    Fri Feb 11 , 2022
    नई दिल्ली। कर्नाटक में इन दिनों स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर बैन लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच फ्रांस से खबर आई है कि फ्रेंच नेशनल एसेंबली में प्रतिस्पर्धी खेलों में हिजाब जैसे प्रतीकों पर बैन का प्रस्ताव खारिज हो गया है। इस मामले पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved