img-fluid

एक तीर से दो शिकार, चावड़ा ने साधा राजनीतिक संतुलन

March 02, 2026

कल घोषित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की लिस्ट से

इन्दौर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा (Kisan Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा (Jaipal Singh Chawda) ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ राजनीतिक संतुलन साधते हुए गौरव रणदिवे और सावन सोनकर को लेकर चल रही चर्चाओं को बल दे दिया।



  • विधानसभा चुनाव के पूर्व बनी इन तीनों नेताओं की तिकड़ी टिकट वितरण के समय तीनों में दूरी दिखाई दी थी, लेकिन अब रणदिवे को प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री और चावड़ा को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह तिकड़ी फिर सक्रिय नजर आ रही है। चावड़ा ने अपनी घोषित टीम में सोनकर के कट्टर समर्थक सुमेरसिंह सोलंकी को सीधे प्रदेश मंत्री बनाकर मित्रता निभाने का संदेश दे दिया है। सोलंकी पूर्व में मंडल अध्यक्ष थे और उन्हें सीधे प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी देना चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे ‘एक तीर से दो शिकार’ माना जा रहा है। एक ओर चावड़ा ने गौरव से मित्रता निभाई, तो दूसरी ओर सांवेर में सावन की एंट्री उनके समर्थक की नियुक्ति से करते हुए उन्हें वहां मजबूत करने का प्रयास किया है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र से घनश्याम नारोलिया और विधायक तुलसी सिलावट द्वारा प्रस्तावित मुकेश पटेल को नई टीम में स्थान नहीं मिला, जिससे कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैंं। चावड़ा ने इंदौर से नारायण पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष और सुमेरसिंह सोलंकी को प्रदेश मंत्री के रूप में शामिल किया है। गौरतलब है कि चावड़ा, सोनकर और रणदिवे की तिकड़ी शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री कार्यकाल में भी चर्चाओं में रही थी। उस समय तीनों नेता टिकट की दौड़ में सक्रिय थे। पूर्व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के हस्तक्षेप से चावड़ा को आईडीए अध्यक्ष और सोनकर को राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। बाद में चावड़ा ने पुन: आईडीए अध्यक्ष बनने की कोशिश में कैलाश विजयवर्गीय के समीपता बढ़ाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। देवास से भाजपा की राजनीति करने वाले चावड़ा को पहले इंदौर में आईडीए अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं में नाराजगी भी सामने आई थी। वर्तमान में भी 5 नंबर विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की उनकी इच्छा राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। माना जा रहा है कि रणदिवे को साधते हुए उनके करीबी को जिम्मेदारी देना इसी रणनीति का हिस्सा है। किसान मोर्चा की घोषित नई टीम में कुल 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें 9 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 8 मंत्री, 1 प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी, 1 सह प्रशिक्षण प्रभारी, 1 प्रदेश कार्यालय मंत्री, 1 सह कार्यालय मंत्री के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी शामिल हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर नहीं लगाए थे मंत्री के फोटो
    प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन के दौरान रणदिवे और सोनकर द्वारा लगाए गए बैनरों में कैलाश विजयवर्गीय सहित कई वरिष्ठ नेताओं के फोटो न होने से भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा मिली थी।

    Share:

  • नदी-नालों पर कब्जे के 185 प्रकरण, बिना अनुमति चल रहे मैरिज गार्डन

    Mon Mar 2 , 2026
    विधानसभा में प्रस्तुत कैग की रिपोर्ट में और भी हुए खुलासे, 570 बिल्डिंगों में से 118 में मिलीं अनियमितताएं, बेसमेंट का दुरुपयोग भी इंदौर। विधानसभा (Assembly) में प्रस्तुत कैग की रिपोर्ट (CAG report) पर पहली बार अवैध कॉलोनियों-बिल्डिंगों (Colonies-Buildings) के साथ नगर निगम (Municipal council) और नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा दी गई अनुमतियों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved