

इंदौर। इंदौर के बड़े नेताओं की राजनीतिक नियुक्ति का दौर चालू है। आज नगरीय प्रशासन द्वारा निकाले गए आदेश में इंदौर के प्रताप करोसिया को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संघ से भाजपा में आए डॉ निशांत खरे को युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों ही नेताओं की नियुक्ति विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है और दोनों ही इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे थे, जबकि डॉ खरे का नाम तो महापौर उम्मीदवार के लिए तय हो गया था, लेकिन विरोध के चलते पुष्यमित्र भार्गव को टिकट दे दिया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved