रायपुर (Raipur)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Chhattisgarh) नतीजों के 10 दिन बाद सरकार का गठन होने जा रहा है। 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री (Vishnudev Say Chief Minister) पद की शपथ लेंगे। विष्णुदेव के साथ बुधवार को 2 बजे दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी यह साफ नहीं है कि 13 को मंत्रियों का भी शपथ होगा या बाद में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव राज्य के पहले आदिवासी सीएम होंगे। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण साव और सामान्य वर्ग से आने वाले विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे। रविवार को पार्टी के नव निर्वाचित विधायक दल ने साय को अपना नेता चुना। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया।
साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री चुने गए हैं। 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने। जोगी आदिवासी सीट सांसद और विधायक रहे लेकिन, अदालत ने 2019 में जोगी के आदिवासी समुदाय से होने के प्रमाण पत्र को अमान्य करार दिया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved