
रांची: झारखंड की राजधानी रांची जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां तिगरा गांव एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. गांव में जहां एक ओर विवाह की रस्में चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर उसी समारोह में शामिल होने आए दो बुजुर्गों के शव गांव के बाहर खेत में स्थित एक कुएं से मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव निवासी दो बुजुर्ग बंधन भगत और पुनई उरांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रातू थाना क्षेत्र के तिगरा गांव आए थे. तिगरा गांव निवासी दसु उरांव के घर पर आयोजित छेका समारोह में दोनों ने भाग लिया था. समारोह में पारंपरिक रांची में शादी में आए दो बुजुर्ग हो गए अचानक गायब, सुबह कुएं में मिली दोनों की लाश; मातम में बदलीं खुशियां निभाई जा रही थी और गांववाले नाचने-गाने में मग्न थे. कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसके बाद अधिकांश मेहमान अपने-अपने घर लौट गए.
हालांकि समारोह में शामिल हुए बंधन भगत और पुनई उरांव वापस अपने गांव नहीं पहुंचे. रात बीतने के बाद परिजनों को चिंता हुई और दोनों की तलाश शुरू की गई. ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. इसी बीच अगले दिन तिगरा गांव के बाहर एक खेत में बने कुएं में दो शव दिखाई देने की सूचना मिली. जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शव उन्हीं दोनों बुजुर्गों के हैं, जो शादी समारोह में आए थे.
सूचना तत्काल रातू थाना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेज दिया. मृतक पुनई उरांव की बेटी चमेली उरांव ने रातू थाना में यूडी केस दर्ज कराया है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved