img-fluid

ग्रेटर नोएडा में दो गुटों में मारपीट, लाठी-डंडों के बीच गोलियां, दो की मौत

February 08, 2021

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। लाठी-डंडों के बीच गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।


  • जमकर हुई फायरिंग में दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधपुर गांव का है। जहां प्रथम पक्ष के देवेंन्द्र और दूसरे पक्ष के भूरा के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर दोनों पक्ष के बीच बहस हुई। जिसमें देवेंद्र पक्ष की ओर से लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी।

    पूर्व में एक अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों की 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • अकादमी के एथलीट सुनील डाबर ने मध्य प्रदेश को फिर दिलाया स्वर्ण पदक-बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड

    Mon Feb 8 , 2021
    भोपाल। प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के स्टाॅर खिलाड़ी सुनील डाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को लगातार दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सुनील ने 5 हजार मीटर दौड़ में 14 मिनट 13.95 सेकेण्ड का समय लेकर 24 साल पहले बनाए रिकार्ड को तोड़ कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved