खेल मध्‍यप्रदेश

अकादमी के एथलीट सुनील डाबर ने मध्य प्रदेश को फिर दिलाया स्वर्ण पदक-बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड

भोपाल। प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के स्टाॅर खिलाड़ी सुनील डाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को लगातार दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सुनील ने 5 हजार मीटर दौड़ में 14 मिनट 13.95 सेकेण्ड का समय लेकर 24 साल पहले बनाए रिकार्ड को तोड़ कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक हासिल किया।

वर्ष 1996 में मणिपुर के एथलीट एन. गोजन सिंह ने 14ः14.48 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुनील डावर की यह दूसरी स्वर्णिम सफलता है।



इसी तरह प्रतियोगिता में म.प्र. एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बजरंगी प्रजापति ने 10 किलो मीटर पैदल चाल 43 मिनट 36.53 सेकेण्ड में पूरी की और मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। अकादमी की खिलाड़ी निमिषा दायमा ने ट्रिपल जम्प में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। निमिषा ने यह पदक 11.62 मीटर कूदकर अर्जित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए शाॅटपुट अंडर-14 इवेन्ट में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी हेमंत सिंह रघुवंशी ने शाॅटपुट में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए 18.84 मीटर गोला फेंककर मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया।
 राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मिल रही सफलता पर खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 फरवरी तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में  22 खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री एस. के. प्रसाद, श्री घनश्याम यादव सुश्री अनुपमा श्रीवास्तव और श्री वीरेंदर डबास के मार्ग दर्शन में भागीदारी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share:

Next Post

उत्तराखंड आपदा में अबतक मिले 20 लोगों के शव, 197 अभी लापता

Mon Feb 8 , 2021
देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद मलबे से अबतक 20 शव बरामद हुए हैं और 197 लोग अब भी लापता हैं। राज्य सरकार ने इसकी पुष्टि की है। उधर, आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए आज शाम को देहरादून से रवाना हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत […]