img-fluid

दो अलग-अलग वाहन दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

January 10, 2021

बैतूल। दो अलग-अलग वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। कोतवाली टीआई संतोष पंद्रे ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में एक जायलो कार क्रमांक एमपी 48 सी- 1707 तेज गति से चलते हुए अनियंत्रित हो गई और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने फुटपाथ पर चढ़ गई। इस दुर्घटना में रेहान पिता रशीद खान (23) निवासी आजाद वार्ड की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चिचोली थाने के अंतर्गत आने वाले लेड़दा घाट में घटित हुई। चिचोली पुलिस ने बताया कि बोलेरो वाहन में सवार होकर साहू परिवार उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहा था। तभी शनिवार को  बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घाट में खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में छिंदवाड़ा निवासी रानी पिता कलीराम राम साहू (17) वर्ष की मौत हो गई। जबकि अन्य सवार घायल हो गए।

Share:

  • महाराष्ट्र के ठाणे में एक दुकान में आग लगने के बाद विस्फोट, सात घायल

    Sun Jan 10 , 2021
    ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दुकान में गैस के सिलेंडर में आग लगने के बाद हुये धमाके में दो दमकलकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गये । एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी । ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved