जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में स्थित सांगानेर एयरपोर्ट पर बैग की स्केनिंग में दो जिंदा कारतूस व दो खाली खोल मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध ने पुलिस ममला दर्ज कर जांच कर रही है।
जांच अधिकारी एएसआई रामलाल ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्क्रीनर सुरेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि वह जयपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनातगी के दौरान एक बैग की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में बैग में कारतूस होने का संदेह हुआ। बैग की खोल कर तलाशी ली गई, जिसमें दो जिंदा कारतूस व दो खाली खोल मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारतूस को जब्त किया। बैग मालिक रामाराव अदानकी के पूछताछ करने पर उसके पास हथियार लाईसेंस नहीं होने का पता चला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। हिस
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved