
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal, the capital of Madhya Pradesh) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई है। इन दोनों छात्राओं को एक लोडिंग वाहन ने कुचल दिया। एक स्कूली छात्रा की बहन का जन्मदिन था, जिसके लिए दोनों केरवा डैम जा रही थीं। रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक 13 साल की ऋचा चड़ेरे औऱ 14 साल की कीर्ति यादव केरवा डैम (Kerwa Dam) की ओर जा रही थी। कीर्ति यादव की बहन प्रीति यादव का आज जन्मदिन था, जिसके चलते पार्टी में शामिल होने के लिए ये दोनों नाबालिग लड़कियां केरवा डैम जा रही थीं। तभी राजधानी गोविंदपुरा थाना क्षेत्र (capital govindpura police station area) के अन्ना नगर के पास एक अनियंत्रित लोडिंग वाहन ने दोनों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved