
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद अब तालिबान की अंतरिम सरकार (Taliban Government) बन चुकी है. प्रधानमंत्री समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां भी हो गई हैं. लेकिन दो सीनियर तालिबानी नेताओं की ‘गुमशुदगी’ को लेकर कयासबाजियों का दौर तेज हो गया है. दरअसल तालिबान के सुप्रीम लीडर हैबतुल्ला अखुंदजादा (Mullah Haibatullah Akhundzada) और वर्तमान सरकार में डिप्टी पीएम मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (Mullah Abdul Ghani Baradar) सार्वजिक रूप से नहीं दिखाई दिए हैं.
काबुल (Kabul) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद से ही सुप्रीम लीडर हैबतुल्ला अखुंदजादा आज तक नहीं दिखा है. हालांकि नई सरकार की घोषणा के बाद अखुंदजादा की तरफ से एक सार्वजनिक बयान जारी किया गया था. तालिबान की तरफ से यह भी कहा जाता रहा है कि अखुंदजादा जल्द ही सार्वजनिक मौजूदगी दर्ज कराएगा. लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी थी. बता दें किअखुंदजादा आज तक कभी भी सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने नहीं आया है और उसकी अबतक एकमात्र तस्वीर ही उपलब्ध है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved