
भोपाल। शादी समारोह में शामिल होने के लिए किराए की कार से पांच दोस्त बीती रात शमशाबाद पहुंचे। लौटते समय तीन दोस्त कार से उतर गए। जबकि दो भोपाल आने के लिए रवाना हुए। गुनगा इलाके में उनकी कार किसी अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई। जिससे कार में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved