देश

सुशांत मामले में बेटे का नाम घसीटे जाने पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठे थे। इसी वजह से सुशांत के पिता की गुजारिश पर ये केस सीबीआई को सौंपा गया। इस केस में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ आदित्य ठाकरे का नाम भी घसीटा गया। रविवार को दशहरा रैली में इसी मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जमकर बरसे।

सुशांत मामले में अपने बेटे आदित्य ठाकरे का नाम घसीटने पर उद्धव ठाकरे ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा, ‘किसी ने आत्महत्या कर ली, वो बिहार का बेटा हो सकता है। लेकिन उसकी वजह से आपने महाराष्ट्र के बेटों को बदनाम किया। आपने मेरे पुत्र आदित्य का भी तिरस्कार किया। इसलिए आपने जो भी कहा है, उसे आप खुद तक ही रखें। हम साफ हैं।’

कंगना रनौत का नाम लिए बिन उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। मुंबई पीओके है। वहां हर जगह ड्रग एडिक्ट हैं। वे इस तरह की तस्वीर पेश कर रहे हैं। हम गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं। गांजे के खेत आपके राज्य में हैं।’

उद्वव ठाकरे ने आगे कहा, ‘लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं। वो कहते हैं कि मुंबई पीओके बन गया। तो यह प्रधानमंत्री का अपमान है क्योंकि उन्होंने कहा था कि पीओके को भारत में मिलाएंगे। छह साल हो गए…इसलिए यह उनकी विफलता है।’

गौरतलब है कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही। बीएमसी ने जब से कंगना का ऑफिस तोड़ा वो और ज्यादा सरकार के खिलाफ बोल रही हैं। बीते दिनों उन्होंने इस मुद्दे के चलते उद्वव ठाकरे पर निशाना साधा था।

Share:

Next Post

अमेरिका में कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी को परिवार सहित रेस्तरां बाहर किया

Mon Oct 26 , 2020
नई दिल्ली। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में इस बार दो मुद्दे सबसे ज्यादा छाए हुए हैं। पहला जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन और दूसरा नस्लवाद। डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच हुई अंतिम बहस में इन पर खूब चर्चा हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर अमेरिका […]