
मलप्पुरम । कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने कहा कि केरल में (In Kerala) यूडीएफ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा (UDF will live up to People’s Expectations) ।
केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को मलप्पुरम में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया कि राज्य की जनता अब एलडीएफ सरकार से थक चुकी है और बदलाव चाहती है। शशि थरूर ने कहा, “जमीनी स्तर पर जो मुद्दे हैं, वे साफ बताते हैं कि लोग एलडीएफ सरकार से ऊब चुके हैं। वे बदलाव देखना चाहते हैं और हम उसी बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जनता का मूड स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और उसका गठबंधन यूडीएफ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा है और चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।
गैस सिलेंडर को लेकर पूछे गए सवाल पर थरूर ने कहा, “मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि मैं अभी चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं, लेकिन आप जनता से पूछिए कि उन्हें गैस या गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहा है या नहीं। जो भी लोगों के लिए सुविधाजनक होगा, वही हमारे लिए महत्वपूर्ण है।”
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि यह किसी अन्य पार्टी का आंतरिक मामला है और इस पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते। बता दें कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाकर उनकी जगह अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने उपनेता बनाया है।
गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल को होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को इस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved