img-fluid

उज्जैन: अपहृत बालिका राजनंदिनी की लाश हुई बरामद

June 07, 2023

  • जीवाजीगंज थाना क्षेत्र से नाले में बोरे में बंद मिली लाश
  • बच्ची की हत्या कर फेंकी लाश पुलिस को मामले में मिले अहम सुराग

उज्जैन (Ujjain)। चिमनगंज थाना अंतर्गत कमल कॉलोनी (Kamal Colony) से 4 वर्षीय बच्ची राजनंदनी कल दोपहर अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आज सुबह से बच्चे की तलाश शुरू की और उज्जैन एसपी भी बच्ची के घर पर पहुंचे थे। बच्ची की तलाशी अभियान के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे की भी मदद ली थी और क्षेत्र के आसपास ड्रोन कैमरे चलाए गए थे। लेकिन पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली।


लेकिन आज शाम ढलते ढलते जीवाजी गंज क्षेत्र के वाल्मीकि धाम रोड से 100 डायल पर मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता बच्ची राजनंदनी का शव बरामद किया है। बच्ची को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर उसकी हत्या की और फिर लाश को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इतनी सी मासूम बच्ची से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। लेकिन पुलिस सभी एंगलो पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। सूत्रों से यह भी जानकारी लगी है कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं।

Share:

  • धर्मनिरपेक्ष राज्य की अवधारणा मात्र भ्रम है

    Thu Jun 8 , 2023
    – पंकज जगन्नाथ जयस्वाल कोई सोच भी नहीं सकता कि 140 करोड़ की आबादी वाला देश 70 साल से भी ज्यादा समय से ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द के झांसे में फसा हुआ है। विरोधी मान्यताओं वाले राजनीतिक समूह ‘धर्मनिरपेक्षता’ के बैनर तले एकजुट हो गए हैं। कई राजनीतिक दल चुनाव जीतने और धर्म के खिलाफ शासन करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved