विदेश

हांगकांग के उच्चतम न्यायालय से अपने जजों को वापस बुलाने पर कर रहा विचार : ब्रिटेन

लंदन: यह जानकारी ब्रिटेन के विदेश सचिव डॉमिनिक राब ने दी है। उन्होंने बताया कि चीन हांगकांग में अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का निरंतर उल्लंघन कर रहा है। इसीलिए इस निर्णय पर विचार किया जा रहा है। विदेश सचिव ने बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष लॉर्ड रीड से इस संबंध में विचार विमर्श किया है। उल्लेखनीय है कि 13 विदेशी जज गैर-स्थाई जजों के तौर पर हांगकांग की शीर्ष अदालत में नियुक्त हैं। हांगकांग की नेता कैरी लेम विदेशी जजों के नियुक्त रहने के कारण न्यायिक स्वतंत्रता पर निरंतर टिप्पणी करती रही हैं।

ब्रिटेन ने हांगकांग पर 150 वर्षो तक शासन किया है और 1997 में इसको एक समझौते के तहत चीन को सौंपा था। चीन ने नागरिक अधिकारों का हनन करने वाले नए सुरक्षा कानून को इस साल जून में लागू किया है। तभी से ब्रिटेन से तनातनी चल रही है। वहीं, दूसरी ओर कुछ दिन पहले ही हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक चार सांसदों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। चीन ने हांगकांग सरकार को इन चारों सांसदों अयोग्य ठहराने के लिए एक प्रस्ताव दिया था और उसमें इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी बताया था

Share:

Next Post

मध्य रेल : अप्रैल से नवंबर तक लोड किए ऑटोमोबाइल्स के 145 रेक

Wed Nov 25 , 2020
मुंबई। मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से नवंबर 2020 तक भारत के विभिन्न शहरों को 145 रेक में कारों, ट्रैक्टरों, पिकअप वैन, जीपों आदि का परिवहन किया है और बांग्लादेश को भी निर्यात किया है। मध्य रेल के भुसावल मंडल ने 80 रेक और पुणे मंडल ने 53 रेक, नागपुर मंडल ने […]