विदेश

यूक्रेन का दावाः सफल ड्रोन हमले से काला सागर में डूबा 1300 टन वजनी युद्धपोत

कीव (Kiev)। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Ukraine and Russia war) पिछले दो वर्षों से जारी है। इस बीच मंगलवार को यूक्रेन (Ukraine) ने दावा किया कि उसने काला सागर (Black Sea) में एक सफल ड्रोन हमले (drone attacke) को अंजाम दिया है। दावे के अनुसार, यूक्रेन ने काला सागर (Black Sea) में रूसी युद्धपोत (Russian warship) को निशाना बनाया और उसे समुद्र में ही डुबा दिया। गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति (Russian President) ने हाल में ही कसम खाई थी कि वह मॉस्को के अभियान को यूक्रेन में जरूर पूरा करेंगे। साथ ही रूसी राष्ट्रपति (Russian President) ने यूक्रेन का साथ देने वाले पश्चिमी देशों को भी चेतावनी दी थी कि अगर हस्तक्षेप करेंगे तो अंजाम परमाणु युद्ध भी हो सकता है।


1300 टन वजनी था रूसी गश्ती जहाज
यूक्रेनी डिफेंस इंटेलिजेंस ने बताया कि उनके 13 विशेष इकाई द्वारा संचालित समुद्री ड्रोन ने रूस के 1300 टन वजनी गश्ती जहाज सर्गेई कोटोव को केर्च जलडमरूमध्य के पास काला सागर में डुबा दिया। उन्होंने बताया कि यह हमला यूक्रेन नौसेना और यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया था। यूक्रेनी डिफेंस इंटेलिजेंस के प्रतिनिधि एंड्री युसोव ने एक साक्षात्कार में बताया कि सर्गेई कोटोव को पहले भी कई बार निशाना बनाया गया था। लेकिन इस बार हमने सर्गेई कोटोव को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के ड्रोनों ने रूसी नौसैनिक जहाजों पर असर डाला है।

पहले भी कई बार हमला कर चुका है यूक्रेन
यूक्रेन ने जनवरी में भी रूस पर हमला किया था। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस हमले में 25 लोग घायल हो गए थे। रूसी नेता डेनिश पुशिलिन ने बताया था कि डोनेट्स्क के बाहरी इलाके में स्थित एक बाजार में यूक्रेन ने गोलीबारी की थी। हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो मासूमों के साथ 25 लोग घायल हो गए। पुशिलिन ने कहा कि, बाजार पर यूक्रेनी तोपखानों से कई गोले दागे थे, जिन्हें यूक्रेन के कुराखोव और क्रास्नोहोरिव्का से दागा गया था। रूस के विदेश मंत्रालय ने हमले के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया था। उन्होंने इसे आतंकवादी हमला बताया था।बता दें, डोनेट्स्क यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में से एक है, जिसपर मॉस्को ने कब्जा कर लिया था।

दिसंबर में भी यूक्रेन ने किया था हमला
यूक्रेनी सेना ने दिसंबर 2023 के अंत में भी रूसी शहर बेलगोरोद पर भारी बमबारी की थी। हमले में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई थी। रूसी अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए थे। यूक्रेन के हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए। बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए थे।

Share:

Next Post

भाजपा और ओडिशा के बीच गठबंधन की अटकलें तेज, नवीन पटनायक पर PM मोदी की खामोशी से लगाए जा रहे कयास

Wed Mar 6 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को ओडिशा (Odisha) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष (Opposition) पर जोरदार हमला बोला, लेकिन नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की सरकार पर खामोश रहे। इसके साथ ही भाजपा (BJP) और ओडिशा के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। […]