विदेश

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस जाएंगे रूस, राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव से करेंगे मुलाकात


संयुक्त राष्ट्र। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के करीब दो महीने बीत चुके हैं। ब्रिटिश पीएम जॉनसन के दौरे के बाद अब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अगले सप्ताह मास्को का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनका स्वागत करेंगे।

इस सप्ताह की शुरुआत में गुटेरेस ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन में शांति लाने के लिए तत्काल कदमों पर चर्चा करने के लिए मॉस्को और कीव दौरे की बात कही थी। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के 24 फरवरी के आक्रमण के दो महीने बाद गुटेरेस 26 अप्रैल को मॉस्को का दौरा करेंगे।


रूस के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अगले सप्ताह बैठक होने वाली है। यूक्रेन के खिलाफ हमले को लेकर पूरी दुनिया की ओर से आलोचना का सामना कर रहे रूसी राष्ट्रपति की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक और दोपहर का भोजन करेंगे।

रूस नहीं रोक रहा बमबारी
मैरियूपोल में अजोवस्ताल स्टील प्लांट पर रूस की ओर से लगातार बमबारी हो रही है। शहर के मेयर के सहयोगी पेट्रो आंद्रुशेंको ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हजारों नागरिकों ने इस प्लांट में शरण ले रखी है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस प्लांट को लेकर अपनी सेना को रणनीति बदलने का निर्देश दिया था।

Share:

Next Post

'क्वाड से घबरा गए थे राष्ट्रपति शी जिनपिंग, बताया था देश के लिए खतरा', जो बाइडन ने किया खुलासा

Sat Apr 23 , 2022
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि चीनी राष्ट्रपति क्वाड की बढ़ती ताकत को देखकर डर गए थे। उन्होंने कहा कि एक बार चीनी राष्ट्रपति ने मुझसे कहा था, वह चीन के खिलाफ क्वाड को मजबूत कर […]