img-fluid

काहिरा में बड़ा हादसा : तेल टैंकर पलटने से लगी आग और दहल उठा हाईवे, 31 लोगों की मौत…

November 26, 2026

काहिरा. मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा (Cairo) के एक प्रमुख हाईवे (highway) पर बुधवार को ईंधन टैंकर (Oil tanker) पलटने से उसमें भीषण आग (Fierce fire) लग गई. इस आग ने आसपास के कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य जख्मी हो गए.


  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी काहिरा को चारों ओर से घेरने वाले महत्वपूर्ण रिंग रोड पर लगी इस आग में दो दर्जन से अधिक कारें और बाइक जलकर खाक हो गईं. यह हादसा ग्रेटर काहिरा क्षेत्र के गीजा प्रांत के घनी आबादी वाले वर्राक इलाके में हाईवे पर हुआ.

    घटनास्थल पर बचावकर्मी जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकालते नजर आए. हादसे के वायरल वीडियो में दमकलकर्मी कारों के बीच फैल रही आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे के पीड़ितों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की.

    स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही है. हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

    बता दें कि मिस्र में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की जान जाती है. देश का सड़क सुरक्षा रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. तेज रफ्तार, खराब सड़कें और यातायात नियमों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जाना ज्यादातर दुर्घटनाओं की वजह है.

    इसी साल जनवरी में मिस्र के बेनी सुएफ के पास एक सड़क पर कई वाहनों की भीषण टक्कर में 21 लोगों की मौत हो गई थी.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved