विदेश

अफगानिस्तान स्थित यूएन दफ्तर पर हमला, एक गार्ड की मौत

हेरात। अफगानिस्तान (Afghanistan) में लगातार हिंसा(Violence) का दौर जारी है। तालिबान (Taliban) ने पूरे अफगानिस्तान(Afghanistan) में कहर मचाकर रखा है। अब अफगानिस्तान (Afghanistan) में स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर (United Nations main campus) पर हमला(Attack) किया है। इस हमले में एक गार्ड की मौत (death of a guard) हो गई। हालांकि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (United Nations Assistance Mission in Afghanistan) ने तालिबान का नाम नहीं लिया और हमलावरों को सरकार विरोधी तत्व बताया।
संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने बताया कि अफगानिस्तान के हेरात में सरकार विरोधी तत्वों ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप एक अफगान पुलिस गार्ड की मौत हो गई और अन्य अधिकारी घायल हो गया।



तालिबान लड़ाकों ने अफगानिस्तान के 20 प्रांतों में मोर्चा खोला हुआ है। कंधार में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि हजारों लोग शहर में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं जबकि कई लोग सुरक्षित जगहों की ओर चले गए हैं। तालिबान आतंकी शहर के भीतर घुसने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन अभी सफल नहीं हो पाए हैं। इसीलिए आसपास के जिलों में उन्होंने कब्जा जमा लिया है।
खबरों के मुताबिक फरयाब प्रांत के मैमाना शहर में कई दर्जन रॉकेट तालिबान ने दागे हैं, जिसमें कई आम नागरिक मारे गए हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने कहा कि सेना यहां लगातार तालिबान के खिलाफ हवाई और जमीनी हमले कर रही है। जबकि हेरात प्रांत में बिगड़ते हालात देखते हुए अधिकारियों ने रात का कर्फ्यू लगा दिया है। अमन के मुताबिक, सेना तालिबान के कब्जाए इलाकों पर मुक्ति अभियान चला रही है। अभी मरने वालों का सही आंकड़ा मुहैया नहीं हो पाया है।

Share:

Next Post

प्रतिकूल परिस्थिति में भी शिक्षा नीति पर प्रगति

Sat Jul 31 , 2021
– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राष्ट्रीय परिवेश के अनुरूप निर्मित शिक्षा नीति के एक वर्ष पूरे हुए। कोरोना संकट के कारण यह यात्रा बाधित हुई। शिक्षण संस्थाओं को महीनों तक बन्द करना पड़ा। इसके बाद भी भविष्य की आशा धूमिल नहीं हुई। अनेक स्तरों पर नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन संबन्धी प्रयास भी चलते रहे। प्रतिकूल […]