
जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्रातंर्गत रमपुरा तिराहे के समीप बीती देर शाम मजदूरी कर लौट रहे तीन लोगों को एक बेलगाम तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिससें तीनों मजदूरों को हाथ पैर व सिर में चोटे आ गई, वहीं आरोपी चालक मौका देखकर मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी कार चालक की पतासाजी शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि थाना गांव निवासी 29 वर्षीय नीलेश अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने गांव के राघवेन्द्र, लच्छू अहिरवार व शंकरलाल मल्लाह के साथ मजदूरी कर वापस गांव लौट रहा था।
जैसे ही वह रमपुरा तिराहे पहुंचे और सड़क किनारे खड़े होकर बाते कर रहे थे, उसी समय पाटन की ओर से आ रहीं एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे राघवेन्द्र, लच्छू व शंकरलाल मल्लाह को चोटे आ गई। कार क्रमांक एमपी 20 सीई-1209 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की पतासाजी शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved