
बहला-फुसलाकर ले गया था, दी थी मारने की धमकी
इंदौर। जबरन कॉलोनी क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना हुई। इसमें सगे चाचा (uncle) ने अपनी नाबालिग (minor) भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। डीसीपी राजेशसिंह (DCP Rajesh Singh) ने बताया कि घटना कल रात की है।
जबरन कॉलोनी के एक मकान में संयुक्त रूप से रहने वाले 30 वर्षीय राकेश पिता चंपालाल बूटिया ने घर में सो रही 7 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्षेत्र में मजदूरी करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved