विदेश

चीन के यांगपू जिले में बेकाबू कोरोना, फिर लगाया लॉकडाउन

वीजिंग। पूरी दुनिया को कोरोना जैसी महामारी (corona pandemic) परोसने वाला चीन आज खुद कोरोना से परेशान हो रहा है। चीन (China) के सबसे बड़े शहर शंघाई (Shanghai) के प्रशासन ने अपने यांगपू जिले (yangpu district) के सभी 13 लाख लोगों की कोविड-19 की जांच के शुक्रवार आदेश दिए। साथ में यह भी फरमान जारी किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक लोग घरों से न निकलें। यहां पूरी तरह से लॉकडाउन (lockdown) लगा दिया गया है।



खबरों की माने तो चीन में इस बार भी कोरोना देखा जा रहा है। यहां तीन वर्ष पूर्व वुहान से फैला कोरोना वायरस एक बार फिर सामने आया है, जिसके बाद शहर में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी तरह चीन के व्यावसायिक शहर शंघाई के प्रशासन ने अपने यांगपू जिले में जांच रिपोर्ट आने तक लोग घरों से न निकलें।
विदित हो कि इसी तरह के आदेश इस साल गर्मियों में भी दिए गए थे जिसके बाद पूरे शहर में दो माह तक लॉकडाउन लागू रहा। ढाई करोड़ की आबादी वाले इस शहर की स्थानीय अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पिछली बार लगे लॉकडाउन में शहर के भीतर खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया और लोगों व अधिकारियों में कई बार टकराव हुआ था।

चीन के वुहान से उत्तर पश्चिम में कई शहरों के भीतर कोरोना के मामले एक बार फिर सामने आने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। शून्य कोविड नीति के कारण यहां ऐसे इलाकों को सील भी किया गया है जहां कोरोना मामले सामने आ रहे हैं।

Share:

Next Post

मार्केट में धूम मचाने आ गई BMW की नई कार, जानें कीमत व फीचर्स के बारे में सबकुछ

Sat Oct 29 , 2022
नई दिल्ली । लग्‍जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW India ने भारत में X6 ’50 Jahre M Edition’ (एक्स6 ’50 जहरे एम एडिशन’) लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में BMW X6 ’50 Jahre M Edition’ की एक्स-शोरूम कीमत 1.11 करोड़ रुपये तय की गई है। इस भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के तौर पर लाया […]