img-fluid

दर्दनाक हादसा: वैन पर पलटा बेकाबू ट्रक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत, तीन घायल

July 16, 2021

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा में शुक्रवार सुबह एक बेकाबू ट्रक वैन पर पलट गया। हादसे में वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक इटौंजा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कुम्हरावां के पास बेकाबू ट्रक वैन पर पलट गया। हादसे में एक मासूम सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। उनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


पुलिस के मुताबिक सभी घायल व मृतक उन्नाव के रहने वाले हैं। वह लखनऊ से सीतापुर जा रहे थे। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। परिजनों को बुलाया गया है। घायलों की स्थिति बोलने की नहीं है। वैन में मिले कागजों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया है। उनके आने के बाद ही मृतकों और घायलों की शिनाख्त हो सकेगी।

हादसे में वैन पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गई। घायलों को बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, शवों को बाहर निकालने के लिए वैन को गैसकटर से काटना पड़ा। इसके लिए अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला जा सका।

Share:

  • इस दिन है गुरू पूर्णिमा, घर की सुख समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय, मनोकामना होगी पूरी

    Fri Jul 16 , 2021
    हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष स्थान है। इस तिथि को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की सच्चे मन से विधि-पूर्वक पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। जब यह पूर्णिमा तिथि आषाढ़ महीने में होती है, तो इसे गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस पूर्णिमा के दिन अर्थात आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadh Purnima) को गुरु महार्षि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved