img-fluid

दिल्ली में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

July 08, 2026

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के मलबे में कई मजदूरों और अन्य लोग दब गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

मलबा हाटने के लिए लगाई गई JCB मशीन
इसके साथ ही NDRF के जवानों को भी राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया है. मलबा हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी समेत भारी मशीनों की मदद ली जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. फिलहाल मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.


  • रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो आया सामने
    वहीं फायर ब्रिगेड की टीम मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लिंटर को कटर मशीन से काटकर रास्ता बना रही है. रेस्क्यू के दौरान जवान मलबे में फंसे लोगों को लगातार हिम्मत बंधाते हुए कह रहे हैं, “आप चिंता मत करें, हम आपको सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे.” मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सामने आया है.

    वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने दो और फायर टेंडर मौके पर भेज दिए हैं. फायर विभाग के अनुसार, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल उनकी सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

    Share:

  • इंडोनेशिया की यात्रा संपन्न कर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    Wed Jul 8 , 2026
    जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इंडोनेशिया की यात्रा संपन्न कर (After concluding his visit to Indonesia) ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए (Departed for Australia) । लौटते वक्त भी उन्हें सम्मान स्वरूप एक दो नहीं, बल्कि 5 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया । इससे पहले इंडोनेशिया पहुंचने से पहले भी लड़ाकू विमानों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved