
नागपुर। नागपुर (Nagpur) सेंट्रल जेल (Central Jail) से आज अंडरवर्ल्ड डॉन (Underworld Don) अरुण गवली (Arun Gawali) की रिहाई (Release) हो गई है। हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गवली की जमानत मंजूर की है। अरुण गवली नागपुर जेल से रिहा होने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पहुंचा और यहां से मुंबई (Mumbai) के लिए रवाना हुआ।
गवली की रिहाई के दौरान उनके भाई और रिश्तेदार मौजूद थे, गवली के रिहाई के दौरान जेल परिसर में तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया था, साथ ही जेल परिसर में ATS की टीम भी मौजूद थी। गौरतलब है कि अरुण गवली 2004 में मुंबई की एक विधानसभा सीट से विधायक भी बना था, जबकि गवली को मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसांदेकर की 2012 में हुई हत्या के मामले में मुंबई सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में उसे नागपुर की जेल में उम्रकैद की सजा काटने के लिए भेज दिया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved