दतिया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने बुधवार को दतिया पहुँचे केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Shri Rajnath Singh) की अगवानी की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह ने पीताम्बरा पीठ में पीताम्बरा माई के दर्शन किए। उन्होंने माई की पूजा-अर्चना कर वन खण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री श्री ध्यानेन्द्र सिंह, वरिष्ठ जन-प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, श्री योगेश सक्सेना, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती नीतू विश्वकर्मा एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved