भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

संघ की प्रांत कार्यकारिणी घोषित, अशोक पाण्डेय मध्यभारत प्रांत के संघचालक निर्वाचित

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को ब्यावरा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मध्यभारत प्रांत के निर्वाचन भी सम्पन्न हुए, जिसमें अशोक पाण्डेय प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए। क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख अनिल तामडू ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में यह प्रक्रिया संपन्न कराई। 
इस प्रक्रिया के बाद प्रांत संघचालक पाण्डेय ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रांत कार्यवाह का दायित्व यशवंत इंदापुरकर, सह कार्यवाह  हेमंत सेठिया, प्रान्त प्रचारक अशोक पोरवाल और प्रान्त सह प्रचारक का दायित्व स्वप्निल कुलकर्णी को दिया गया।
मध्यभारत की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रान्त संघचालक अशोक पाण्डेय ने विभिन्न दायित्वों की घोषणा की, जिनमें शारीरिक शिक्षण प्रमुख विक्रम सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख  श्याम बिहारी प्रजापति, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत नेमाड़े, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सोमकांत उमालकार, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रांत सह सेवा प्रमुख रवि अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. जगजीत सिंह नामधारी, प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा, प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, प्रांत प्रचारक प्रमुख राजकुमार जैन  एवं प्रदीप खांडेकर के अलावा पवन मलिक तथा मुकेश दीक्षित को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
मध्यभारत प्रान्त में संघ की योजना से समाज परिवर्तन के लिए चलाई जा रहीं विविध गतिविधियों के संयोजक की घोषणा भी की गई, जिनमें प्रान्त गो सेवा संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक सुरेश गुप्ता,  वेदपाल झा, प्रान्त ग्राम विकास संयोजक देवेन्द्र शर्मा, सह संयोजक ब्रजकिशोर भार्गव, प्रान्त समरसता संयोजक हरीशचन्द्र शर्मा, कुटुंब प्रबोधन संयोजक दिनेश शर्मा, धर्म जागरण संयोजक मनोज शर्मा, प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख जीतेन्द्र राठौर और प्रान्त पर्यावरण संयोजक अतुल राय शामिल हैं। एजेंसी
Share:

Next Post

वित्त वर्ष 2020-21 के अप्रैल से नवम्बर तक देश में कोयले का आयात गिरा

Mon Jan 11 , 2021
नई दिल्ली। ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमजंक्शन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 के अप्रैल माह से नवम्बर माह के दौरान देश में कोयला के आयात में 17 प्रतिशत की गिरावाट दर्ज की गयी है और यह 137.16 मिलियन टन (एमटी) रहा। एमजंक्शन ने कहा कि नवम्बर 2020 को देखा […]