बड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री बोले- भारतीय फिल्में SCO देशों में लोकप्रिय, लोगों को जोड़ने में निभाई अहम भूमिका

मुंबई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के देशों के बीच सिनेमाई साझेदारी का आह्वान किया है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ एससीओ फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय फिल्में एससीओ देशों में बेहद लोकप्रिय हैं और इसने क्षेत्र के लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा, फिल्म महोत्सव का लक्ष्य, एससीओ क्षेत्र की फिल्मों की विविधता और फिल्म निर्माण की विभिन्न शैलियों को प्रदर्शित करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह फिल्म महोत्सव इस क्षेत्र के देशों को सिनेमाई साझेदारी विकसित करने का एक बड़ा अवसर मुहैया कराता है। पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और हेमा मालिनी ने भाग लिया। इस मौके पर एनिमेशन सीरीज भारत हैं हम का प्रोमो भी जारी किया गया। महोत्सव में एससीओ सदस्य देशों की 57 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Share:

Next Post

मन की बात में PM मोदी बोले-'लोकतंत्र हमारी रगों में मौजूद, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी'

Sun Jan 29 , 2023
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को ‘न्यू इंडिया’ के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने आदिवासी समाज की भूमिका से लेकर पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में भी चर्चा की। पीएम […]