
डेस्क: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने पर वे चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे तो अपनी योजनाओं के नाम ओसामा बिन लादेन या दाऊद इब्राहिम पर रख ले, हमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना या गरीब कल्याण योजना जैसी योजनाओं के नाम बदले जाते हैं, तो केंद्र सरकार इन्हें सीधे जनता तक पहुंचाएगी वो भी बिना राज्य सरकार की भागीदारी के. उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि स्थिति को इस स्तर तक न ले जाए.
बंडी संजय कुमार ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गरीबों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे. केंद्र सरकार पहले से ही सभी लोगों को मुफ्त में चावल उपलब्ध करवा रही है. अगर इसे ‘गरीब कल्याण योजना’ नाम दिया गया है, तो इसमें क्या गलत है? प्रधानमंत्री की तस्वीर क्यों नहीं लगाई जाती?
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की योजनाओं के लिए उनके द्वारा चुने गए नामों से उन्हें कोई समस्या नहीं है. कांग्रेस चाहे तो योजनाओं के नाम ‘ओसामा बिन लादेन’ या ‘दाऊद इब्राहिम’ के नाम पर रख ले, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन राज्य सरकार का विकास के प्रति कोई ईमानदार दृष्टिकोण नहीं है. विकास के हर कदम पर केंद्र सरकार ने पूरा सहयोग दिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved