img-fluid

दिल्ली में हुआ कुत्तों का अनोखा चुनाव, मौत के बाद भी जीत गई ‘गोला’

October 02, 2026

डेस्क: दिल्ली में बीते दो हफ्तों से जारी एक बेहद दिलचस्प और अनोखा चुनाव आखिरकार समाप्त हो गया है. ये चुनाव किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि राजधानी की सड़कों पर रहने वाले 64 भारी-भरकम और गोलमटोल कुत्तों के बीच सबसे ‘चंकी डॉग’ चुनने का था. शुक्रवार शाम आए नतीजों में हौज खास के एसडीए मार्केट की चहेती कम्युनिटी डॉग ‘गोला’ (जिसे केबाब या राजपाल सिंह नाम से भी जाना जाता था) उसने बंपर जीत दर्ज की है.


  • साकेत के ‘गूगू’ समेत 62 अन्य कुत्तों को पछाड़ते हुए गोला ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया. कुल पड़े 94,000 वोटों में से गोला को 66,952 वोट (71.2%) मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे गूगू को 39,904 वोट मिले. चुनाव की सबसे भावुक बात यह रही कि वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान ही गोला की अचानक मौत हो गई थी, फिर भी डॉग लवर्स ने उसे श्रद्धांजलि देने के लिए बढ़-चढ़कर वोट दिए.

    दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा इंस्टाग्राम पेज से शुरू की गई यह पहल देखते ही देखते एक बड़े अभियान में बदल गई. लोगों ने ऑनलाइन तो वोट दिए ही, साथ ही आयोजकों द्वारा बनाए गए चार ऑफलाइन पोलिंग बूथों पर भी 1,000 से ज्यादा लोग लाइन में लगकर वोट डालने पहुंचे.

    प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद स्पॉन्सर्स और ब्रांड्स की मदद से इकट्ठे हुए उपहार (जैसे सिरेमिक बाउल, बेड, कॉलर, खाना, दवाएं और 50 हजार रुपये की मेडिकल सहायता) अब शेल्टर होम और सड़क पर रहने वाले अन्य बेसहारा कुत्तों की देखरेख के लिए दिए जाएंगे.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved