
वडोदरा. वैसे तो आमतौर पर शादी दो लोगों के बीच होती है, लेकिन गुजरात (Gujarat) के वडोदरा में होने वाली ये शादी अन्य शादियों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें दुल्हन और दूल्हा (the bride and groom) एक लड़की ही है. वडोदरा की रहने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु ने खुद से शादी करने का फैसला किया है. हालांकि इस खबर से हर कोई हैरान है. लेकिन क्षमा के इस फैसले के साथ उसके माता-पिता भी राजी हैं. 11 जून को क्षमा खुद के साथ शादी करेंगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक क्षमा ने अपनी शादी के लिए लहंगा से लेकर ज्वैलरी तक की खरीदारी कर ली है. वह दुल्हन बनकर मंडप (pavilion) में बैठने को तैयार हैं. हालांकि उनके साथ फेरे लेने के लिए दूल्हा नहीं होगा. हालांकि ये अधिकांश लोगों के लिए अविश्वसनीय हो सकता है, लेकिन शादी पारंपरिक अनुष्ठान के साथ होगी.
क्षमा ने कहा कि लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं. मैं खुद से प्यार करती हूं और इसलिए यह शादी भी खुद से कर रही हूं. क्षमा ने अपनी शादी के लिए गोत्री का मंदिर चुना है. शादी में फेरे लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं. शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी. इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है, जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved