
भोपाल। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी। इस संबंध में सीएम शिवराज ने ट्वीट करके जानकारी दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगी।
प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट (Omicron) के बढ़ते खतरे को लेकर ऐसा किया गया है। इससे बचाव के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। भोपाल में बिना मास्क के 500 का जुर्माना भी लगाया गया है। इसी वजह से विश्वविद्यालय ने तारीख आगे बढ़ाई गई थी। अब शिवराज सरकार ने ऑनलाइन परीक्षा का कराने का निर्देश यूनिवर्सिटी प्रशासन को कहा है। इससे पहले RGPV ने 2 दिसंबर से शुरू होने वाली प्रैक्टिकल एग्जाम स्थगित कर दी थी। विश्वविद्यालय अब सैद्धांतिक एग्जाम के बाद प्रैक्टिकल एग्जाम लेगा। यूनिवर्सिटी की प्रैक्टिकल एग्जाम 9 दिसंबर तक होना थी। इससे पहले 1 दिसंबर को विश्वविद्यालय मैनेजमेंट ने पूर्व में घोषित टाइम टेबल में परिवर्तन करते हुए कहा गया था कि सभी पाठ्यक्रमों की प्रैक्टिकल एग्जाम संबंधित पाठ्यक्रम की सैद्धांतिक एग्जाम के बाद की जाएगी। इसका टाइम टेबल बाद में जारी किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved