img-fluid

UP : दूसरे चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना वायरस का टीका

January 21, 2021

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे दूसरे चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 का टीका लगाने का दूसरा चरण शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश में करीब 1500 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर स्वास्थ्य र्किमयों को टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बुधवार तक प्रदेश में कोरोना वायरस टीके की 911000 खुराक मिल चुकी हैं तथा इससे पहले 10 लाख 75 हजार वायल प्राप्त हुए थे। कुमार ने बताया कि प्रदेश में करीब नौ लाख स्वास्थ्य कर्मी हैं और उनकी दो खुराकों को ध्यान में रखते हुए हमारे पास पर्याप्त मात्रा में टीके की दवा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण के बाद हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीके लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि गत 16 जनवरी को पूरे देश में कोविड-19 रोधी टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ है। इसके पहले दिन उत्तर प्रदेश में 20000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। जिन लोगों को 16 जनवरी को टीका लगा था उन्हें इसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। गत 16 जनवरी को प्रदेश के अंबेडकर नगर, बदायूं, फिरोजाबाद, बहराइच और झांसी जिले के 11 चुङ्क्षनदा केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को’कोवैक्सीन’लगाई गई थी बाकी 306 केंद्रों पर टीके के तौर पर ‘कोविशील्ड’ लगाई गई थी।

Share:

  • बच्‍चों को योग प्रतिदिन कराए योग, सेहत रहेगी हमेशा चुस्‍त

    Thu Jan 21 , 2021
    योग भारत की ऐसी धरोहर है, जो प्राचीन काल से लोगों को निरोगी जीवन देने में मदद करती आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके योग के फायदे सिर्फ व्यस्कों तक ही सीमित नहीं हैं। बच्चे भी रोजाना योगाभ्यास करके योग के फायदे उठा सकते हैं । ध्यान और एकाग्रता के लिए : […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved