img-fluid

UP : यमुना में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, महिला और मासूम का शव मिला, 4 बच्चे अब भी लापता

May 07, 2026

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश (UP) के हमीरपुर में यमुना नदी (Yamuna River) में देर रात बड़ा हादसा हो गया. कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक नाव (Boat) अचानक पलट (overturns) गई. नाव में 9 लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ है. वहीं डूबने वाले चार बच्चे अब भी लापता हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तेज बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है.

कुतुबपुर गांव के रहने वाले देशराज निषाद के घर में बुधवार को बेटी की शादी थी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार गांव पहुंचे हुए थे. गुरुवार को परिवार के कुछ लोग यमुना नदी के दूसरी तरफ तरबूज और खरबूज खाने के लिए गए थे. विष्णु निषाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारी के सात बच्चों को लेकर नाव से नदी पार कर बारी में पहुंचे थे. वहां सभी ने तरबूज और खरबूज तोड़े और उन्हें नाव में रखकर वापस गांव लौटने लगे.


  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव जैसे ही यमुना नदी के बीच पहुंची, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई. नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोग तेज धारा में बहने लगे. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

    हादसे के दौरान विष्णु निषाद और एक बच्चे ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली. वहीं एक अन्य बच्चे को स्थानीय मछुआरों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि बाकी छह लोग नदी में लापता हो गए. सर्च के दौरान एक महिला और एक बच्चे का शव मिला है. वहीं चार बच्चे अभी भी लापता हैं. बच्चों के लापता होने से परिवारों में मातम पसरा हुआ है. परिजन लगातार नदी किनारे अपनों की तलाश में बैठे हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. प्रशासन ने आसपास के इलाकों में भी तलाश तेज कर दी है. नदी की तेज धारा और गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

    अधिकारियों के मुताबिक, लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है. SDRF और अन्य बचाव टीमों की मदद भी ली जा रही है. प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द लापता बच्चों का पता लगाया जा सके. फिलहाल पूरे गांव में मातम का माहौल है.

    Share:

  • तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा... किसी भी दल के पास बहुमत नहीं, अब क्या करेंगे गवर्नर?

    Thu May 7 , 2026
    चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की जनता ने इस विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में ऐसा फैसला सुनाया है कि वहां की राजनीति फंस सी गई है। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। अभिनेता से राजनेता बने विजय (Vijay) की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (Tamilaga Vetri Kazhagam- TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved