उत्तर प्रदेश क्राइम देश

UP: सूटकेस में मिली 21 साल की लड़की की लाश, शरीर पर गोली और चोट के निशान

मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा (Mathura of Uttar Pradesh) से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र (Agricultural Research Center) के पास यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस (suitcase) में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटकेस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। शरीर पर गोली और चोट के निशान हैं।


पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

मथुरा में एक साल पूर्व सुरीर, नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस कर चुकी है। तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। तीनों की हत्या महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शवों को यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक साल बाद तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा था।

Share:

Next Post

MP: बोलेरो को बचाने में नदी में गिरा आलू से भरा ट्रक, चालक-कंडक्टर गंभीर रूप से घायल

Fri Nov 18 , 2022
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह के बटियागढ़ (Damoh’s Batiagarh) के पास गुरुवार रात छत्तीसगढ़ जा रहा आलू से भरा एक ट्रक, बोलेरो वाहन को बचाने के चक्कर में नदी में जा गिरा, जिसमें ट्रक पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं, उसमें मौजूद चालक, परिचालक गंभीर रूप से घायल (driver seriously injured) हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज […]