img-fluid

UP: कभी स्कूल नहीं गया, फिर भी… आबान की पढ़ाई से जुड़ी दिलचस्प कहानी

August 06, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. कार में उसके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे. हादसे में आबान और उसके साथी सोनू की जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी बीच आबान की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है.

आबान अहमद की मौत के बाद उसकी पढ़ाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा बेटा था. वर्ष 2024 में उसने ICSE बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की थी. वह प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र था. आबान ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 68.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. स्कूल प्रशासन के अनुसार, अबान ने नियमित रूप से स्कूल की कक्षाएं नहीं की थीं, लेकिन समय-समय पर अपने प्रोजेक्ट और असाइनमेंट जमा करता था. परीक्षा के दौरान केवल एग्जाम देने के लिए स्कूल पहुंचा था.


  • बता दें कि चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के दो बेटे आबान अहमद और अहजम का नाम भी सामने आया था. इसके बाद दोनों को बाल सुधार गृह में रखा गया था. अक्टूबर 2023 में दोनों को वहां से रिहा किया गया और उनकी कस्टडी उनकी बुआ परवीन कुरैशी को सौंप दी गई. पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की मौत के कारण दोनों उस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. वर्ष 2024 में दोनों ने परीक्षा दी और अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की.

    जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आबान अहमद अपने दोस्तों के साथ कानपुर-झांसी हाईवे से झांसी जेल जा रहा था. पुंछ थाना क्षेत्र के पास उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    कार में कुल पांच लोग सवार थे. हादसे के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आबान अहमद और सोनू को मृत घोषित कर दिया. वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. परिजनों और अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया था. उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि, पुलिस ने अभी तक हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

    माफिया अतीक अहमद के कुल 5 बेटे थे. इनमें असद अहमद अप्रैल 2023 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है. उसे अक्टूबर 2025 में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से झांसी ट्रांसफर किया गया था. अब आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है. पुलिस फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

    Share:

  • चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, भागने का CCTV फुटेज आया सामने

    Thu Aug 6 , 2026
    वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के एसएसजी अस्पताल से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी वीडियो में आरोपी को भागते हुए देखा जा सकता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved