देश

UP STF के हत्थे चढ़ा महाठग, J&K के उपराज्यपाल को भी दिया था कर्ज, PMO तक पकड़

नई दिल्ली (New Delhi)। यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एक ऐसे जालसाज (forger) को पकड़ा है जिसने पीएमओ (PMO) तक पहुंच का दावा करके कई लोगों को चूना लगा दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक उसने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) को भी 25 लाख रुपये का कर्ज दिया था। मंगलवार को एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय प्रकाश राय ‘शेरपुरिया’ (Sanjay Prakash Rai ‘Sherpuria’) कई भाजपा नेताओं के साथ संपर्क में रहता था।

कौन है ‘नटवरलाल’ शेरपुरिया
यूपी एसटीएफ को जानकारी मिली थी की भाजपा के सीनियर नेताओं और मंत्रियों के साथ करीबी बताकर लोगों को ठगा जा रहा है। यूपी एसटीएफ जब जांच में जुटी तब पता चला कि संजय शेरपुरिया ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई कंपनियां बना रखी थीं। इन कंपनियों के नाम पर कई बैंकों से लोन लिया गया था और इसके बाद डिफॉल्टर हो गया था। उसने यूथ रूरल आंत्रप्रेन्योर फाउंडेशन नाम का संगठन बनाया, जिसमें डमी डायरेक्टर बना दिए। वहीं अपना नाम कहीं नहीं डाला। इस संगठन के काते में जनवरी महीने में 6 करोड़ रुपये जमा करवाए।


तस्वीरें हो रहीं वायरल
संजय शेरपुरिया की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ दिखाई देता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कानून मंत्री किरण रिजिजू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी उसकी तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि भाजपा ने संजय शेरपुरिया के मामले में किनारा किया है। गाजीपुर में भाजपा के जिलाअध्यक्ष बानुप्रताप सिंह ने कहा कि शेरपुरिया ना तो भाजपा के सदस्य हैं और ना ही किसी पद पर हैं। वह गाजीपुर आते थे तो पार्टी नेताओं से मिलते थे। अखबार ने एक भाजपा नेता के हवाले से यह भी लिखा कि वह कई सीनियर नेताओं का करीबी था।

मनोज सिन्हा को भी दिया था कर्ज
शेरपुरिया ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी कर्ज दिया था। उस समय वह गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। अपे चुनावी हलफनामे में भी उन्होंने ‘अनसिक्योर्ड लोन’ का जिक्र किया था। 2019 में उन्हें बीएसपी के अफजाल अंसारी से हार का सामना करना पड़ा और इसके एक साल बाद ही उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बना दिया गया। सिन्हा के करीबी का कहना है कि पिछले 7-8 साल से उनका शेरपुरिया से कोई संपर्क नहीं था। उनका कहना है कि सिन्हा ने कई बार चाहा कि उनका कर्ज लौटा दिया जाए लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Share:

Next Post

केदारनाथ में हो रही बर्फबारी, खराब मौसम के कारण रोकी गई चार धाम यात्रा

Sun Apr 30 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) में खराब मौसम (bad weather) के कारण श्रीनगर पुलिस ने एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) रोक दी है. श्रीनगर एसएचओ रवि सैनी (Srinagar SHO Ravi Saini) ने बताया कि यात्रियों को श्रीनगर में ठहरने का पुख्ता इंतजाम किया गया है. यात्रियों को […]