
डेस्क: केरल भारत का अकेला ऐसा राज्य है जहां चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं. इस खासियत की वजह से केरल में अंतरराष्ट्रीय राज्यों के आने वाले यात्रियों की डिमांड ज्यादा है. इसका अहम कारण है इस राज्य का पर्यटन और खाड़ी देशों में केरल के लोगों की आबादी का बढ़ना भी. लेकिन अब जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश ने केरल को इस रेस में पीछे कर दिया है. अब उत्तर प्रदेश में देश के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा है. वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. कुशीनगर में कुशीनगर इंटरनेशनल एयपोर्ट है. अयोध्या में महार्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. इसके बाद आज जेवर इंटरनेशलन एयरपोर्ट के पहले स्टेज के उद्घाटन के बाद यहां 5 इंटरनेशल एयरपोर्ट हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जेवर में बनने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा. यहां आज पीएम मोदी ने पहले स्टेज का उद्घाटन किया. इसकी लागत 11,282 करोड़ रुपये है. इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए 29,560 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत लग सकती है. इस प्रोजेक्ट का मकसद जेवर को उत्तरी भारत के लिए एक बड़ा एविएशन हब बनाना है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved