img-fluid

UPI: अक्टूबर में हर दिन हुआ ₹100000 करोड़ से अधिक लेन-देन

November 01, 2026

डेस्क: देश में डिजिटल पेमेंट के मामले में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में यूपीआई के जरिए होने वाला रोजाना का औसत लेनदेन पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. त्योहारी सीजन में लोगों की तरफ से की गई जमकर खरीदारी को इस बड़ी उछाल की मुख्य वजह माना जा रहा है. ये पहली बार है जब किसी एक महीने में कुल लेनदेन का आंकड़ा 30 लाख करोड़ रुपये की सीमा को पार करते हुए 31.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

अक्टूबर से पहले रोजाना के औसत लेनदेन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड सितंबर 2026 में बना था. उस समय हर दिन औसतन करीब 98,000 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन दर्ज किया गया था. वहीं पूरे महीने के कुल लेनदेन मूल्य की बात करें, तो पिछला सर्वोच्च रिकॉर्ड मई 2026 के नाम था, जब एक महीने में 29.9 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था. अब अक्टूबर के आंकड़ों ने इन दोनों पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है.


  • संख्या के हिसाब से भी अक्टूबर का महीना सबसे आगे रहा. इस पूरे महीने में कुल 25.47 अरब (2,547 करोड़) ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए गए. यानी देश में हर दिन औसतन 82.1 करोड़ (821 मिलियन) बार यूपीआई का इस्तेमाल कर पैसे भेजे गए. इससे पहले सितंबर में रोजाना औसतन 80.2 करोड़ ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड था, जबकि एक महीने में सबसे ज्यादा 24.5 अरब ट्रांजैक्शन का पिछला रिकॉर्ड अगस्त में दर्ज किया गया था. एनपीसीआई का डेटा बताता है कि 30 दिनों के सामान्य महीने की तुलना में 31 दिनों वाले महीने में यूपीआई लेनदेन अक्सर ज्यादा रहता है, क्योंकि उपभोक्ताओं को खर्च करने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल जाता है. आज देश के कुल डिजिटल पेमेंट में अकेले यूपीआई की हिस्सेदारी 89 फीसदी हो चुकी है.

    यूपीआई के इस्तेमाल में ये रिकॉर्डतोड़ तेजी ऐसे वक्त में आई है, जब पेमेंट सेक्टर कुछ खास यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की तैयारी कर रहा है. पिछले महीने ही एनपीसीआई ने इस चार्ज को लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया था. दिवाली नवंबर के दूसरे हफ्ते में है. दरअसल, व्यापारिक संगठनों, फिनटेक कंपनियों व पेमेंट संस्थाओं ने त्योहारी सेल से पहले ग्राहकों के मूड पर असर पड़ने की चिंता जताई थी. इसके अलावा एमडीआर की दरों, नीतियों के साथ इसे लागू करने के तरीकों पर भी मतभेद थे, जिसके चलते इसे स्थगित करने की मांग की गई थी.

    Share:

  • चंडीगढ़ बनेगा देश का पहला नशामुक्त शहर... अमित शाह ने जताया भरोसा

    Sun Nov 1 , 2026
    चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में हैं. उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस पर सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि पंजाब के नजदीक होने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved