
दिमनी। मध्य प्रदेश में आज सभी 230 विधानसभासीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच दिमनी विधानसभा क्षेत्र में हिंसा की खबर सामने आई है। इस हंगामे में दो लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 148 पर हंगामा हुआ है। इस हंगामे में दो पक्षों के बीच पथराव की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।
इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि हंगामे के दौरान गोली भी चली है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र काफी हाई प्रोफाइल है क्योंकि यहां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मैदान में है। बहरहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है और यहां पर भारती सशस्त्र बल को तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई है लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved