img-fluid

ट्रोलिंग से परेशान हुईं सायोनी घोष, सोशल मीडिया पर कॉमेंट सेक्शन किया सीमित

May 09, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी नेताओं को लगातार विरोध और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच जादवपुर से टीएमसी सांसद और अभिनेत्री-गायिका सायोनी घोष (Sayonie Ghosh) सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में आ गई हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान “हृदय मा छे काबा, नयने मदीना…” गीत गाकर सुर्खियां बटोरने वाली सायोनी घोष को अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने उनके पोस्ट पर नकारात्मक और अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।


  • स्थिति इतनी बढ़ गई कि सायोनी घोष को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का कॉमेंट सेक्शन सीमित करना पड़ा। अब उनके पोस्ट पर केवल चुनिंदा अकाउंट्स ही प्रतिक्रिया दे सकते हैं। पोस्ट के नीचे “Only some accounts can reply” का संदेश दिखाई दे रहा है, जो दर्शाता है कि आम यूजर्स के लिए कॉमेंट सुविधा बंद कर दी गई है।

    बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट करना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि कॉमेंट सेक्शन सीमित करने के बावजूद आलोचक लगातार उन्हें टैग कर पोस्ट साझा कर रहे हैं और कॉमेंट बॉक्स दोबारा खोलने की चुनौती दे रहे हैं।

    राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष के कुछ बयान और गीत विपक्ष के निशाने पर रहे थे। विरोधियों का आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश की, जबकि समर्थकों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है।

    बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आईं सायोनी घोष को टीएमसी के आक्रामक और चर्चित चेहरों में माना जाता है। चुनाव परिणामों के बाद उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां और प्रतिक्रियाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    Share:

  • आखिर बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को ही बीजेपी ने क्यों चुना मुख्यमंत्री? जानिए क्‍या रही वजह

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कभी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बेहद करीबी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मजबूत नेता रहे शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) अब बीजेपी (BJP) के मुख्यमंत्री चेहरे (Chief Minister) के तौर पर सामने आए हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved