img-fluid

अमेरिका ने की मदद की घोषणा, यूक्रेन को एक अरब डॉलर के अतिरिक्त रॉकेट-हथियार देगा

August 10, 2022


वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यूक्रेन को और एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की सोमवार को घोषणा की है। यह अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से यूक्रेन के सशस्त्र बलों को प्रत्यक्ष रूप से दी जाने वाली रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की सबसे बड़ी आपूर्ति होगी।

अमेरिका की ओर से इस मदद की घोषणा ऐसे समय की गई है जब विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए रूस अपने सैनिकों और हथियारों को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर की ओर बढ़ा रहा है। अमेरिका द्वारा घोषित नई मदद में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट प्रणाली या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त रॉकेट, हजारों तोप के गोले, मोर्टार प्रणाली आदि हथियार शामिल हैं।


सैन्य कामंडरों और अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एचआईएमएआरएस और तोप प्रणाली यूक्रेन में जारी लड़ाई में रूस को और अधिक जमीन कब्जा करने से रोकने के लिए अहम है। अब यूक्रेन को दी जाने वाली अमेरिकी मदद बढ़कर नौ अरब डॉलर से अधिक हो गई है।

एस्टोनिया-फिनलैंड नहीं चाहते, रूसी पर्यटक यूरोप की यात्रा पर आएं
कोपेनहेगन। एस्टोनिया और फिनलैंड के नेता चाहते हैं कि सभी यूरोपीय देश रूसी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करना बंद कर दें। उनका कहना है कि यूक्रेन में रूस की सरकार द्वारा युद्ध किए जाने की स्थिति में वहां के नागरिकों को यूरोप में छुट्टी बिताने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। एस्टोनियाई पीएम काजा कल्लास ने कहा, यूरोप की यात्रा विशेषाधिकार है, मानवीय अधिकार नहीं। एक दिन पूर्व फिनलैंड की पीएम साना मारिन ने कहा था, जब रूस यूरोप में युद्ध थोप रहा है, ऐसे में रूसियों का यूरोप में सामान्य तरीके से घूमना ठीक नहीं है।

Share:

  • दक्षिण कोरिया में बारिश से तबाही, सड़कें बनी नदियां, अब तक नौ की मौत

    Wed Aug 10 , 2022
    सियोल। दक्षिण कोरिया के सियोल और महानगरीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गंगनम जिले की सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे कई वाहन डूब गए और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रभावित हुई। बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य लोग अब भी लापता हैं। 1942 की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved