विदेश

जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका ने छह चीनी कंपनियां की ब्लैकलिस्ट

वाशिंगटन (Washington)। चीनी जासूसी गुब्बारे (Chinese spy Balloons) को लेकर चीन और अमेरिका (US) में तल्‍खी और बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि अमेरिका ने चीन की छह कंपनियों को निर्यात ब्लैकलिस्ट (Export blacklist to companies) में डाल दिया है। अमेरिका (US) ने यह कदम चीन के जासूसी गुब्बारे (spy balloons) मामले के बाद उठाया है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने यह जानकारी दी है। जिन कंपनियों को अमेरिका ने ब्लैकलिस्ट किया है, उनका संबंध चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी से बताया जा रहा है। अमेरिका का कहना है कि चीनी सेना हाई एल्टीट्यूड बैलून्स का इस्तेमाल कर खूफिया गतिविधियां कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन कंपनियों में बीजिंग नानजियांग एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी समूह निगम 48वां अनुसंधान संस्थान, डोंगगुआन लिंगकोंग रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी, ईगल्स मेन एविएशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रुपकी कंपनी गुआंगजौ और शांक्सी ईगल्स मेन एविएशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप कंपनियां शामिल हैं।



बता दें कि बीते दिनों चीन का एक जासूसी गुब्बारा उड़ते हुए अमेरिकी के एयरस्पेस में दाखिल हो गया था। यह गुब्बारा अमेरिका के मोंटाना में देखा गया था, जिसके बाद इसे दक्षिणी कैरोलिना के तट पर निशाना बनाकर गिरा दिया गया था। अमेरिका ने दावा किया कि यह गुब्बारा खूफिया जानकारी जुटाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद अमेरिका ने अपने विदेश मंत्री का चीन दौरा भी रद्द कर दिया था। हालांकि चीन का कहना है कि यह मौसम को मॉनिटर करने वाला गुब्बारा था और अमेरिका इस मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस मामले से चीन और अमेरिका के रिश्ते खराब नहीं होंगे लेकिन यह अमेरिका की संप्रभुता का उल्लंघन है और अमेरिका अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। अमेरिका ने दावा किया है कि अमेरिका द्वारा निशाना बनाए गए गुब्बारे का चीन की सेना के साथ सीधा संबंध है। साथ ही अमेरिका ने ये भी कहा है कि गुब्बारे का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था और चीन कई देशों में इसी तरह जासूसी करा चुका है।

Share:

Next Post

BBC की एक ओर डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, 'जिहादी दुल्हन' कर यूके में भड़के लोग

Sat Feb 11 , 2023
लंदन (London)। भारत में हाल ही में गुजरात 2002 के दंगों (Gujarat riots) को लेकर बीबीसी (BBC) की एक डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) रिलीज हुई थी जिस पर पूरे देशभर में विवाद खड़ा हो गया था सत्ता पक्षा में बैठे लोगों ने इस डॉक्यूमेंट्री का जमकर विरोध किया। यहां तक कि इस स्टोरी का विवाद अभी […]