img-fluid

अमेरिकी रक्षामंत्री ने दी ईरान को चेतावनी, बोले-फिर घातक हमला करेंगे ट्रंप, हमारे पास हथियारों की कमी नहीं…

May 31, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री (US Defense Secretary) पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने फिर हमले की धमकी दे दी है. हेगसेथ ने कहा कि अगर ईरान के साथ कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाता है, तो अमेरिका उस पर दोबारा हमले शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

शनिवार को अमेरिका की तरफ से सामने आए इस बयान ने एक बार फिर युद्ध तेज होने के संकेत दे दिए हैं. हेगसेथ ने बताया है कि अमेरिका के पास हथियारों की कमी नहीं है, ऐसे में वो बिना किसी झिझक के जंग लड़ सकते हैं.

सिंगापुर में आयोजित एशिया के सबसे बड़े रक्षा मंच ‘शांग्री-ला डायलॉग’ में बोलते हुए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, अगर जरूरी हुआ तो हमलों को दोबारा शुरू करने की हमारे भीतर पूरी क्षमता है.


  • हेगसेथ ने ईरान के साथ जंग को लेकर आगे कहा, ‘हम इसके लिए पूरी तरह सक्षम हैं. इसके लिए हमारे पास हथियारों का पर्याप्त भंडार है. ये स्टॉक उस क्षेत्र के साथ-साथ दुनिया भर में मौजूद है, इसलिए हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं.’

    शांग्री-ला डायलॉग में रक्षा क्षेत्र के नेताओं, सेनाओं और राजनयिकों को संबोधित करते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दुनिया को यह भरोसा भी दिलाया कि ईरान के साथ चल रहे टकराव के बावजूद अमेरिका ने एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से अपना ध्यान नहीं हटाया है. उन्होंने दावा किया कि महाशक्ति होने के नाते अमेरिका एक साथ दो मोर्चों को संभाल सकता है.

    रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हम एक ही समय में दो काम कर सकते हैं. हम अपने डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस बहुत तेजी से मजबूत कर रहे हैं. हम बहुत जल्द 2 गुना, 3 गुना और 4 गुना ज्यादा गोला-बारूद बनाने जा रहे हैं. इसका मकसद ये ध्यान रखना है कि दुनिया भर में हमारी सभी सैन्य योजनाओं के लिए ठीक से फंडिंग और संसाधन मिलते रहें.’

    डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं एक बेहतरीन डील- हेगसेथ
    पेंटागन के प्रमुख पीट हेगसेथ ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख को साफ किया. उन्होंने बताया कि ट्रंप इस पूरे मामले को लेकर बेहद शांत हैं. वो जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते और उनका मकसद ईरान के साथ एक शानदार और बड़ी डील करना है. अमेरिका चाहता है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके, ताकि ग्लोबल लेवल पर शांति और सुरक्षा बनी रहे.

    Share:

  • अमेरिका पर ईरान ने किया मिसाइल और ड्रोन से हमला, US मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

    Sun May 31 , 2026
    दोहा। ईरान (Iran) ने अमेरिका (America) के हालिया हमलों के जवाब में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे (US Military Base) पर मिसाइल और ड्रोन से हमला (Missile and Drone Attack) किया है। इस हमले में कई अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा, दो MQ-9 रीपर ड्रोन भी डैमेज हुए हैं। दोनों देशों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved