विदेश

ईरान संग परमाणु वार्ता में जुटे अमेरिका ने तेहरान पर लगे प्रतिबंधों में दी ढील

तेहरान। ईरान के साथ परमाणु वार्ता (Iran Nuclear Deal) में जुटे अमेरिका(America) ने तेहरान (Tehran) पर लगे प्रतिबंधों (US Sanctions on Iran) में ढील दी है। जिसके बाद ईरान ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है। ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदुल्लाहियन (Iranian Foreign Minister Hussein Amirbadullahian) ने कहा है कि हम अमेरिकी प्रतिबंधों में मिली ढील (US sanctions eased) का स्वागत करते हैं, लेकिन यह अपर्याप्त है। अमेरिका (US) ने यह ढील ईरान(Iran) को फिर से 2015 के परमाणु समझौते में लाने के लिए दी है। इस बीच ब्रिटेन, जर्मनी और रूस (Britain, Germany and Russia) के प्रतिनिधि वियना में ईरानी अधिकारियों के साथ परमाणु समझौते पर वार्ता कर रहे हैं।



ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदुल्लाहियन ने कहा कि कुछ प्रतिबंधों को हटाने की व्याख्या उस सद्भावना के रूप में की जा सकती है जिसके बारे में अमेरिकी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह पर्याप्त नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों से संबंधित कई प्रतिबंधों में छूट पर हस्ताक्षर किए।
वियना में होने वाली वार्ता में अमेरिका सीधे तौर पर शामिल नहीं है। अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल अन्य देशों के राजनयिकों के जरिए ईरान के साथ अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर रहा है। 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर करने और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने हालांकि कुछ शर्तों के साथ परमाणु समझौते में दोबारा शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

Share:

Next Post

कैमरा देख मुंह छिपाने लगी तेजस्‍वी प्रकाश, करण कुंद्रा भी थे साथ

Sun Feb 6 , 2022
मुंबई। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) की विनर बनने के बाद सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्हे अक्सर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ स्पॉट (Spot) किया जाता है. दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है. एक बार फिर तेजस्वी, करण के साथ नजर आईं. इस […]