विदेश

US : शिकागो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 19 घायल

शिकागो (Chicago)। अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) में रविवार को हुई गोलीबारी (firing incident) की एक घटना में 1 व्यक्ति की मौत (1 person died) हो गई है और 19 लोग घायल (19 people injured) हो गए। रविवार सुबह हुई फायरिंग में करीब 20 लोगों को गोली लगी है।


रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 32.1 किलोमीटर दूर स्थित विलोब्रुक में हुई। ड्यूपेज काउंटी शेरिफ कार्यालय के उप प्रमुख एरिक स्वानसन ने बताया कि इस गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों को गोली लगी, जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। एरिक स्वानसन ने बताया कि गोलीबारी की घटना का कारण पता नहीं चल सका है। हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी मार्केशिया एवरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जूनटींथ उत्सव के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर हम तुरंत जमीन पर लेट गए और तब तक लेटे रहे रहे, जब तक गोलीबारी की आवाज बंद नहीं हो गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी क्रेग लोत्सी ने कहा कि फायरिंग की आवाज सुनकर हर कोई भागने लगा और मौके पर अफरातफरी मच गई थी।

Share:

Next Post

सोमवार का राशिफल

Mon Jun 19 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.52, ऋतु – ग्रीष्म आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, सोमवार, 19 जून 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]