img-fluid

दक्षिण चीन सागर से गुजरा अमेरिकी गश्ती जहाज, ड्रैगन का दावा- युद्धपोत को पीछे धकेला

July 14, 2022

बीजिंग। अमेरिकी नौसेना (us Navy) ने बुधवार को विवादित दक्षिण सागर में चीन (China) के कब्जे वाले द्वीपों के पास से एक विध्वंसक जहाज (destroyer ship) भेजा। उधर, चीन ने कहा कि उसने इस युद्धपोत को पीछे धकेल दिया है। इसे लेकर क्षेत्र में एक बार फिर तनाव (stress) बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका (America) ने कहा है कि उसने क्षेत्रीय आजादी के तहत मिसाइल गाइडेड विध्वंसक पोत यूएसएस बेनफोल्ड को रणनीतिक समुद्री मार्ग से रवाना किया। यह पोत पैरासेल द्वीप समूह (Paracel Islands) को पार कर दक्षिण चीन सागर से होते हुए गुजरा। इस तरह के संचालन को अमेरिकी नौसेना के लिए हिंद-प्रशांत में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए अहम माना जाता है। यहां चीन ने बड़े पैमाने पर जहाजों के माध्यम से अपनी मौजूदगी बढ़ाई हुई है। इस जल क्षेत्र में अमेरिका चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। चीन ने अमेरिकी पोत को पीछे धकेलने का दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका को क्षेत्रीय तनाव भड़काने से बाज आना चाहिए।



एक दिन पूर्व ही ब्लिंकेन ने दी चेतावनी
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने 2016 के समझौते का पालन करने के लिए चीन को चेतावनी दी थी। दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के दावों को अमान्य करते हुए ब्लिंकेन ने कहा, यदि विवादित जल में चीनी सेना के जहाज या हवाई हमले होते हैं तो वाशिंगटन फिलीपीन की रक्षा के लिए बाध्य है।

विवादित क्षेत्र में चीनी नौकाएं
चीन लगातार दक्षिण चीन सागर के विवादित जल क्षेत्र में अपने विमानवाहक जहाजों और नौसैन्य नौकाओं को भेजता रहा है। इसका फिलीपीन समेत ब्रुनेई, ताइवान, मलयेशिया और वियतनाम विरोध करते रहे हैं। सभी दावेदार देशों ने यह भी कहा है कि चीनी नौकाओं से उनके क्षेत्र के मछुआरों के साथ मारपीट करने की खबरें हैं। अमेरिका ने इसी मुद्दे पर चीन को चेतावनी दी है कि वह अपना आक्रामक बर्ताव छोड़े।

Share:

  • राजस्थान : द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े दो बीजेपी नेता, बीच बचाव करते नजर आए केंद्रीय मंत्री

    Thu Jul 14 , 2022
    जयपुर । राष्ट्रपति (President) पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बुधवार को जयपुर (Jaipur) पहुंचीं और राज्य के भाजपा सांसदों और विधायकों (BJP MPs and MLAs) से समर्थन मांगा। हालांकि यहां एक होटल में मुर्मू के स्वागत के लिए रखे एक कार्यक्रम से पहले पार्टी के दो बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved