img-fluid

US : ओहायो गवर्नर पद की रेस में भारतवंशी विवेक रामास्वामी को राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘युवा और मजबूत’

November 08, 2025

वॉशिंगटन. अमेरिका (US) के राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारतीय मूल के कारोबारी और पूर्व रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) को ओहायो (Ohio) राज्य के गवर्नर (governor) चुनाव के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि विवेक एक “युवा, मजबूत और समझदार नेता” हैं, जो अमेरिका को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं।

विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन
ट्रंप ने लिखा विवेक रामास्वामी ओहायो राज्य के गवर्नर के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, यह वही जगह है जिसे मैंने 2016, 2020 और 2024 में तीन बार बड़ी जीत दिलाई। मैं विवेक को अच्छी तरह जानता हूं, उनके साथ मुकाबला भी किया है और वे वास्तव में कुछ खास हैं। वे न सिर्फ बुद्धिमान और ऊर्जावान हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं, जिन्हें अपने देश से सच्चा प्यार है।


उन्होंने आगे कहा कि विवेक गवर्नर बनने के बाद आर्थिक विकास, करों में कटौती, ‘मेड इन अमेरिका’ अभियान को बढ़ावा और सीमा सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि विवेक कानून-व्यवस्था, सेना और चुनावी पारदर्शिता की रक्षा के लिए अथक काम करेंगे। ट्रंप ने लिखा विवेक रामास्वामी ओहायो के लिए एक बेहतरीन गवर्नर साबित होंगे। उन्हें मेरा पूरा और निष्ठापूर्ण समर्थन है। वे कभी आपको निराश नहीं करेंगे।

2024 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी भी की थी
गौरतलब है कि विवेक रामास्वामी, जिन्होंने 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की थी, अब ओहायो के गवर्नर चुनाव में उतर रहे हैं। वे अमेरिका की राजनीति में तेजी से उभरते हुए भारतीय-अमेरिकी चेहरों में से एक हैं। ट्रंप का यह समर्थन विवेक के लिए चुनावी अभियान में बड़ा बूस्ट माना जा रहा है।

इस तरह है भारत से नाता
रामास्वामी का जन्म 1985 में दक्षिण पश्चिम ओहियो के सिनसिनाटी में हुआ था। उनके पिता वी.जी. रामास्वामी मूलतः केरल के पलक्कड़ से हैं। केरल के एक स्थानीय कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उनके पिता वी.जी. रामास्वामी, ओहियो के इवेंडेल में जनरल इलेक्ट्रिक प्लांट में काम करने गए। विवेक की मां सिनसिनाटी में एक मनोचिकित्सक थीं। उनकी पत्नी अपूर्वा तिवारी रामास्वामी ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी वेक्सनर मेडिकल सेंटर में डॉक्टर हैं।

Share:

  • 52 साल की मलाइका ने हनी सिंह के साथ किए ऐसे अश्लील डांस मूव्स, जैसे....

    Sat Nov 8 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा ही किसी न किसी वजह सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका 52 साल की उम्र में अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं। ऐसे में इन दिनों मलाइका, रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved