विदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा, भारत-चीन ने रोका यूक्रेन पर रूसी परमाणु हमला

वाशिंगटन (Washington)। यूक्रेन पर रूसी हमले (Russian attack on Ukraine) के एक साल पूरे होने पर अमेरिकी (US) विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर काफी पहले ही परमाणु हमला (Nuclear attack) कर चुके होते, किन्तु उन्हें ऐसा करने से भारत और चीन ने रोका है।


एक साक्षात्कार में ब्लिंकन ने यूक्रेन पर रूसी हमले के एक साल पूरे होने पर तमाम सवालों के बेबाकी से जवाब दिये। उन्होंने कहा कि पुतिन इस युद्ध में ज्यादा तर्कहीन रूप से प्रतिक्रिया कर सकते हैं। युद्ध के दौरान मास्को की तरफ से बार-बार परमाणु हमले की धमकी दी गई। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने चीन और भारत सहित उन देशों से युद्ध को खत्म करवाने का आग्रह किया, जिनके संबंध रूस से अच्छे हैं। इसका असर भी हुआ। भारत और चीन ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोकने की पहल की और यह प्रयास सफल भी हुआ।अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से भारत को रूस से सैन्य उपकरण मिलते थे। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया कि भारत ने रूस पर भरोसा करने के साथ अमेरिका और फ्रांस जैसे अन्य देशों के साथ भी साझेदारी बढ़ाई है। इस तरह भारत ने पश्चिमी देशों पर भरोसा बढ़ाया है।  (हि.स.)

Share:

Next Post

Russia-Ukraine War : अमेरिका ने माना, रूस के साथ रिश्ते खत्म नहीं करेगा भारत

Sun Feb 26 , 2023
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (US) ने माना है कि रूस (Russia) के साथ भारत अपने रिश्ते खत्म नहीं करेगा। इसके साथ ही अमेरिका ने भारत से रूस-यूक्रेन संघर्ष की समाप्ति के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की बात भी कही है। अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने […]